फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan 4th Grade Exam 2025: Class IV Recruitment Held Successfully with 85.68% Attendance: Details here

Rajasthan 4th Grade Exam 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा संपन्न, 21 लाख+ उम्मीदवार हुए उपस्थिति

Sun, 21 Sep 2025 06:31 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 21 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

Rajasthan Class IV Exam: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 19 से 21 सितंबर तक आयोजित परीक्षा में 85.68% यानी 21.17 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Rajasthan 4th Grade Exam 2025: Class IV Recruitment Held Successfully with 85.68% Attendance: Details here
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan 4th Grade Exam Attendance: राजस्थान में आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बेहद संतोषजनक रही।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 21,17,198 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3.53 लाख उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 85.68% रहा, जो हाल के वर्षों में सबसे अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन

दिनवार उपस्थिति आंकड़े

तिथि/पारी कुल अभ्यर्थी उपस्थित अनुपस्थित कुल % उपस्थिति
19 सितंबर (प्रथम पारी) 4,11,843 3,47,694 64,149 4,11,843 84.42%
19 सितंबर (द्वितीय पारी) 4,11,843 3,51,269 60,574 4,11,843 85.29%
20 सितंबर (प्रथम पारी) 4,11,843 3,52,602 59,241 4,11,843 85.62%
20 सितंबर (द्वितीय पारी) 4,11,843 3,54,970 56,873 4,11,843 86.19%
21 सितंबर (प्रथम पारी) 4,11,843 3,55,336 56,507 4,11,843 86.28%
21 सितंबर (द्वितीय पारी) 4,11,851 3,55,327 56,524 4,11,851 86.28%
  24,71,066 21,17,198 3,53,868 24,71,066 85.68%

भर्ती परीक्षा के तुरंत बाद नहीं कर सकेंगे पेपर डिस्कशन

चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान या समाप्ति से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म पर पेपर का सॉल्यूशन या चर्चा करना परीक्षा में बाधा माना जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और कई बार पेपर लीक की अफवाहों को भी जन्म देती हैं। इसलिए परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए इस पर सख्त रोक लगाई गई है। उम्मीदवार और शिक्षक परीक्षा के पेपर पर केवल 19 सितंबर से पहले या 23 सितंबर के बाद ही चर्चा कर सकेंगे।

53,749 पदों पर होगा चयन

इस बार की चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसमें कुल 53,749 पदों के लिए 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 38 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें से सबसे ज्यादा 200 केंद्र जयपुर जिले में स्थापित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed