फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railways to recruit for IRMS through UPSC Civil Services Examination, drops plans for separate exam

Railway Recruitment: सिविल सेवा परीक्षा के जरिए आईआरएमएस में भर्ती करेगा रेलवे, अब नहीं होगी अलग परीक्षा

Thu, 02 Feb 2023 03:10 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 03:10 PM IST
सार

Railways to recruit for IRMS through UPSC Civil Services Exam: रेल मंत्रालय ने 2023 के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के लिए अधिकारियों की भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Railways to recruit for IRMS through UPSC Civil Services Examination, drops plans for separate exam
UPSC CAPF 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Railway Change Recruitment Process: रेल मंत्रालय ने 2023 के लिए संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (Indian Railway Management Service) के लिए अधिकारियों की भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

हालांकि, यह पिछले उस एक आदेश के विपरीत है जिसमें कहा गया था कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा में भर्ती 2023 से यूपीएससी (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली विशेष रूप से डिजाइन की गई आईआरएमएस परीक्षा (IRMS Examination) के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और डीओपीटी (DoPT) के परामर्श से यह निर्णय लिया है कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) में भर्ती यूपीएससी द्वारा वर्ष 2023 के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। हालांकि, मंत्रालय इस फैसले के पीछे के कारणों पर चुप्पी साधे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सूत्रों का कहना है कि संभावना है कि यह गैर-इंजीनियरिंग संवर्ग के अधिकारियों के दबाव में झुक गया था। आईआरएमएस परीक्षा को उन इंजीनियरिंग या वाणिज्य पृष्ठभूमि वाले छात्रों को लाभान्वित करने के लिए देखा गया था, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Examination) में शामिल होने की योजना बनाई थी और उनके लिए विशेष रूप से एक अतिरिक्त अवसर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed