{"_id":"67469a74a98a0256b40dc6ed","slug":"railways-recruited-5-lakh-employees-since-2014-said-minister-ashwini-vaishnaw-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway Recruitment: 2014 से अब तक रेलवे में हुई पांच लाख भर्तियां; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Railway Recruitment: 2014 से अब तक रेलवे में हुई पांच लाख भर्तियां; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
Wed, 27 Nov 2024 09:36 AM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:36 AM IST
सार
Indian Railways: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2014 से अब तक रेलवे में पांच लाख कर्मचारियों की भर्ती हुई है। मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच भर्ती की संख्या 4.4 लाख थी।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : ANI
विस्तार
Railways: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि पिछले दशक में रेलवे विभाग ने पांच लाख कर्मचारियों की भर्ती की है। यह संख्या पिछले दशक से थोड़ी ज़्यादा है। उन्होंने यह बयान नागपुर के अजानी रेलवे ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया।
विज्ञापन
2004 से 2014 के बीच हुई 4.4 लाख भर्तियां
मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच भर्ती की संख्या 4.4 लाख थी। उन्होंने भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार वार्षिक भर्ती कैलेंडर की शुरुआत पर भी प्रकाश डाला।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल भैरव, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनू मौजूद थीं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वैष्णव ने संसद में प्रवेश करने से पहले संविधान को नमन करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम की भी सराहना की।
मंगलवार को संविधान दिवस से पहले उन्होंने कहा, "संविधान के प्रति सम्मान केवल प्रतीकवाद तक सीमित नहीं है; यह कार्यों में भी प्रतिबिम्बित होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन