फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment 2020 Sarkari Naukri: Railway recruitment board released 35208 post for graduate and under graduate candidate apply

भारतीय रेल ने 35,608 पदों के लिए निकालीं भर्तियां, सातवें वेतन आयोग के तहत मिलेगी सैलरी

Wed, 02 Sep 2020 10:10 AM IST
Tanuja Yadav जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Sep 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Railway Recruitment 2020 Sarkari Naukri: Railway recruitment board released 35208 post for graduate and under graduate candidate apply
भारतीय रेलवे भर्ती 2020 - फोटो : PTI

कोरोना काल के दौरान सरकार ने नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी का एलान किया है। अगर आप भारतीय रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। भारतीय रेलवे ने 35,208 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों की खास बात यह है इस नौकरी में सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन का भुगतान होगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा लेगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने ये भर्तियां नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत निकाली हैं, इसलिए जो लोग नॉन टेक्निकल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। आरआरबी एनटीपीसी 2020 ने 35,208 पदों के लिए ये भर्तियां निकाली हैं, जिसमें 24,605 पदों पर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकता है और 10,603 पद अंडर ग्रेजुएट के लिए हैं।
विज्ञापन


आरआरबी टेंडर और बोली के जरिए ईसीए यानि कि एग्जान कंडक्टिंग एजेंसी को चुना जाएगा, जो आरआरबी एनटीपीसी 2020 के लिए परीक्षाएं करवाएगी। इसमें उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी के अलावा डीए, एचआरए, पेंशन स्कीम, मेडिकल अलाउंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक असिस्टेंट (ग्रेजुएट पोस्ट) के लिए सातवें वेतन आयोग के के आधार पर लेवल 04 के अनुसार 35,400 रुपये और ग्रेड पे वेतन का भुगतान किया जाएगा। नौकरी को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत में जानकारी लें।

किन पदों के लिए निकलेंगी भर्ती

  • क्लर्क सहित टाइपिस्ट
  • अकाउंट क्लर्क सहित टाइपिस्ट
  • टाइम कीपर
  • ट्रेन क्लर्क
  • कमर्शियल टिकट क्लर्क
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
  • गुड्स गार्ड
  • स्टेशन मास्टर

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा

  • जनरल वर्ग के लिए - 18-33 
  • ओबीसी के लिए - 18-36
  • एससी-एसटी के लिए - 18-38
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed