फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Jobs 2025: Recruitment Open in Eastern Railway for 10th & ITI Pass Candidates, Apply from July 9

Railway Jobs 2025: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए मौका, ईस्टर्न रेलवे में निकली भर्ती; नौ जुलाई से करें आवेदन

Mon, 07 Jul 2025 09:04 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Jul 2025 09:04 AM IST
सार

RRC ER Jobs: ईस्टर्न रेलवे ने लेवल- 1 और लेवल-2 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं या ITI पास आवेदक 9 जुलाई 2025 से 8 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Railway Jobs 2025: Recruitment Open in Eastern Railway for 10th & ITI Pass Candidates, Apply from July 9
Railway Recruitment 2025 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Railway Recruitment 2025: अगर आप रेल मंत्रालय में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ईस्टर्न रेलवे (Railway Recruitment Cell — RRC, Eastern Railway) ने आपके लिए शानदार अवसर पेश किया है। रेलवे ने लेवल- 1 और लेवल-2 के तहत कुल 13 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 8 अगस्त 2025 को बंद होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrcer.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 9 जुलाई 2025

    विज्ञापन
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 अगस्त 2025 (रात 11:59 PM)

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लिखित परीक्षा (संभावित): अक्टूबर 2025 का द्वितीय सप्ताह

रिक्त पद और शैक्षणिक योग्यता का विवरण 

ईस्टर्न रेलवे द्वारा निकाली गई इस भर्ती में कुल 13 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें लेवल-2 श्रेणी के तहत 3 पद और लेवल-1 श्रेणी के तहत 10 पद शामिल हैं।

लेवल-2 पदों के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, यदि उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की है और NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त NAC या ITI प्रमाणपत्र प्राप्त किया है, तो भी वे पात्र होंगे।

वहीं, लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या 10वीं के साथ NAC या ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि SC/ST, PwBD, भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को 50% अंकों की अनिवार्यता से छूट दी गई है। हालांकि, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग को इस पात्रता में उच्च योग्यता के रूप में मान्य नहीं माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया

ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो भागों (ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव) में आयोजित होगी। ऑब्जेक्टिव परीक्षा में कुल 40 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 40 अंक निर्धारित हैं। इस भाग में Scouts & Guides से संबंधित ज्ञान, संगठनात्मक जानकारी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा।

वहीं डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में 1 प्रश्न (निबंध या पत्र लेखन) शामिल होगा, जो Scouts & Guides विषय से संबंधित होगा और इसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं। इस परीक्षा की अवधि निर्धारित नहीं की गई है।

आवेदन शुल्क 

ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, महिला, PwBD (दिव्यांग), एक्स-सर्विसमैन, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का आंशिक हिस्सा वापस कर दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org खोलें।
  • होमपेज पर “Recruitment for Scouts & Guides Quota 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन कर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट‑आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed