{"_id":"6777c97a6cd3b7e9670ad045","slug":"railway-board-relaxes-educational-criteria-for-level-1-posts-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB: खुशखबरी! रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 के लिए शैक्षिक मानदंडों में किया संशोधन; अब 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB: खुशखबरी! रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 के लिए शैक्षिक मानदंडों में किया संशोधन; अब 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
Fri, 03 Jan 2025 04:57 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 03 Jan 2025 04:57 PM IST
सार
Railway Board: रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मानदंड में संशोधन किया है, जिसके तहत कक्षा-10 उत्तीर्ण, आईटीआई डिप्लोमा या राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RRB Technician Recruitment
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Recruitment: रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों में ढील दी है।
विज्ञापन
नये मानदंडों के अनुसार, 10वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमा या समकक्ष या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (एनएसी) धारक उम्मीदवार लेवल-1 पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले, तकनीकी विभागों के लिए आवेदक के लिए कक्षा-10 की परीक्षा उत्तीर्ण होना और एनएसी या आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य था।
बोर्ड की ओर से 2 जनवरी को सभी रेलवे जोनों को भेजे गए लिखित संदेश में कहा गया कि इस मुद्दे की समीक्षा की गई तथा पूर्व के निर्देशों को दरकिनार करते हुए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
"बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि लेवल-1 पदों (लेवल-1 भर्ती के लिए आगामी सीईएन सहित) में भविष्य में होने वाली सभी खुले बाजार भर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या आईटीआई या समकक्ष या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होगी।"
भारतीय रेलवे में लेवल-1 के पदों में विभिन्न विभागों के सहायक, पॉइंट्समैन और ट्रैक मेंटेनर के पद शामिल हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल-1 पदों पर करीब 32,000 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।