फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Questions from which topics of general knowledge will be asked in Lekhpal recruitment and what can be the cutoff maths this time-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल भर्ती में सामान्य ज्ञान के किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न और इस बार क्या हो सकता है कटऑफ का गणित, जानें यहाँ

Wed, 11 May 2022 01:27 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 11 May 2022 01:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को प्रस्तावित है।
 

विज्ञापन
Questions from which topics of general knowledge will be asked in Lekhpal recruitment and what can be the cutoff maths this time-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही 8,085 लेखपालों की बहाली होने वाली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे और अब इसके लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। राज्य में लेखपाल भर्ती को आयोजित करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा हाल ही में जारी की गई एक सूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जा सकती है। राज्य में कई सालों के बाद लेखपाल के पदों पर भर्ती होने जा रही है और इस भर्ती की चयन प्रक्रिया भी अब काफी बदल गई है। दरअसल इसमें अभ्यर्थियों के चयन के लिए अब सिर्फ एक लिखित परीक्षा ही आयोजित की जानी है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न :

लेखपाल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान एक बेहद ही महत्वपूर्ण विषय है और इस परीक्षा में इससे 25 अंको के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

कितना जा सकता है कटऑफ :

लेखपाल के 8,085 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा लेंगे और PET के आधार पर ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। UPSSSC ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हिस्सा लेंगें। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन तीन से चार लाख अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 80 से 85 मार्क्स स्कोर करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed