Punjab Recruitment 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में निकलीं 4,754 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 4,754 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार मास्टर कैडर, क्राफ्ट शिक्षक, लेक्चरर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Educationrecruitmentboard.com पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पदों के विवरण व अन्य जानकारियों के नीचें पढ़ें।
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 4,754 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसमें मास्टर कैडर के 4,161 पदों पर, क्राफ्ट शिक्षकों (कला) के 250 पदों पर और लेक्चरर के 343 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Educationrecruitmentboard.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 30 जनवरी, 2022 तक का समय है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर योग्यता विवरण, चयन मानदंड व अन्य जानकारियों को देख सकते हैं।
Punjab Education Department Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 8 जनवरी 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2022
Punjab Education Department Recruitment 2022 पदों का विवरण
- मास्टर कैडर - 4161 पद
- क्राफ्ट शिक्षक ( कला) - 250 पद
- लेक्चरर कैडर - 343 पद
- कुल - 4,754 पद
Punjab Education Department Recruitment 2022 पात्रता मापदंड व शैक्षिक योग्यता
- मास्टर कैडर पद - बी.एड के साथ स्नातक डिग्री की होनी चाहिए।
- कला शिक्षक के पद के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान से कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ ललित कला विषय में तीन साल की स्नातक डिग्री विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तीर्ण होनी चाहिए या यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान व विश्वविद्यालय से बी.एड ललित कला में शिक्षण विषय के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
- लेक्चरर कैडर- स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Punjab Education Department Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा
18 से 37 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है।
Punjab Education Department Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क
- सामान्य - 1000 रुपये
- आरक्षित श्रेणी - 500 रुपये
Punjab Education Department Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाएं।
- अब उम्मीदवार मास्टर कैडर, क्राफ्ट शिक्षक व लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- इन लिंक पर क्लिक करते हुए भर्ती विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें।
- अब वेबसाइट में पदों पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर पंजीकरण पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पर क्लिक करते हुए आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारियों को भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।