फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police SI recruitment 2021: Applications begin for 560 Sub-Inspector posts

पंजाब पुलिस एसआई भर्ती 2021: 560 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन शुरू, सीधा लिंक देखें

Tue, 06 Jul 2021 09:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 06 Jul 2021 09:01 PM IST
सार

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने पंजाब पुलिस के 4 संवर्गों में सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab Police SI recruitment 2021: Applications begin for 560 Sub-Inspector posts
पंजाब पुलिस एसआई भर्ती 2021 - फोटो : file photo

विस्तार

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने पंजाब पुलिस के 4 संवर्गों में सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, पंजाब पुलिस पुलिस बल में एसआई के कुल 560 रिक्त पदों के लिए भर्ती अभियान चला रही है।

विज्ञापन


सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए वेतन 7वें केद्रीय वेतन आयोग / पे मैट्रिक्स के स्तर-6 पर 35,500 रुपये (न्यूनतम वेतन) निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर उपलब्ध पंजाब पुलिस एसआई भर्ती आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस एसआई रिक्तियों का विवरण

  • पद - रिक्तियों की संख्या 
  • एसआई जिला पुलिस संवर्ग / कैडर - 87
  • एसआई सशस्त्र पुलिस संवर्ग / कैडर - 97
  • एसआई जांच संवर्ग / कैडर - 289
  • एसआई इंटेलिजेंस संवर्ग / कैडर - 87


यहां क्लिक कर भी पंजाब पुलिस एसआई भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रता मापदंड आगे पढ़ें

आयु : 1 जनवरी, 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष - अधिकतम 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, या इसके समकक्ष होना चाहिए। उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों में से एक के रूप में पंजाबी भाषा के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया
 

चयन प्रक्रिया
पंजाब पुलिस एसआई भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों वाली होगी। पंजाब पुलिस कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रक्रिया के आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगी, जिसके बाद दस्तावेज जांच, शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) होगा। ऑनलाइन परीक्षा में 17 से 31 अगस्त के बीच अस्थायी रूप से दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

आवेदन / परीक्षा शुल्क

पंजाब पुलिस एसआई भर्ती के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये (700 रुपये आवेदन शुल्क + 800 रुपये परीक्षा शुल्क) का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क राशि की छूट दी गई है। 
 



पंजाब पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के चरण 

 

  • आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और प्रोफाइल को पूरा करें।
  • पद/कैडर चुनें, आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।


यहां पंजाब पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed