फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Constable Recruitment Application starts for 1746 post; Know selection process

Punjab Police: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका; जानें चयन प्रक्रिया

Mon, 24 Feb 2025 01:19 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 24 Feb 2025 01:19 PM IST
सार

Punjab Police Recruitment 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Punjab Police Constable Recruitment Application starts for 1746 post; Know selection process
Punjab Police Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Punjab Police Constable Recruitment 2025: पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 (शाम 7 बजे) से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2025 रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन


इस भर्ती में कुल 1746 पद हैं, जिनमें से 1261 पद डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के और 485 पद आर्म्ड पुलिस कैडर के हैं।

योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। वहीं, एक्स-सर्विसमैन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) पास निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 
  • शारीरिक मानकों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच (170.2 से.मी.) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 2 इंच (157.5 से.मी.) होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, पंजाब के एक्स सर्विसमैन के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लास व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया-सैलरी

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) के माध्यम से किया जाएगा। कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। पहला पेपर 100 और दूसरा 50 अंक का होगा। पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों की न्यूनतम सैलरी प्रति माह 19,900/- रुपये होगी।

Punjab Police Constable Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर "Punjab Police Constable Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक सभी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक मानक आदि भरें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed