फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Police Constable Admit Card 2023 released at punjabpolice.gov.in Know How to Download

Punjab Police Admit Card 2023: पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 04 Aug 2023 03:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 04 Aug 2023 03:44 PM IST
सार

Punjab Police Constable Admit Card Out: पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab Police Constable Admit Card 2023 released at punjabpolice.gov.in Know How to Download
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Punjab Police Admit Card 2023 Out: पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थल का पता और परीक्षा के दिन के निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड विभाग में कुल 1,746 रिक्त पदों को भरने के लिए कॉन्स्टेबल परीक्षा आयोजित कर रहा है। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित होगी, इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 05 अगस्त से 14 सितंबर, 2023 के बीच और दूसरा चरण 15 सितंबर से 25 सितंबर, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ अपने प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी ले जानी होगी।

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।

  • 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाएं और एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अगली विंडो पर, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed