Punjab Police Admit Card 2023: पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Punjab Police Constable Admit Card Out: पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
Punjab Police Admit Card 2023 Out: पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थल का पता और परीक्षा के दिन के निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड विभाग में कुल 1,746 रिक्त पदों को भरने के लिए कॉन्स्टेबल परीक्षा आयोजित कर रहा है। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित होगी, इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा।
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 05 अगस्त से 14 सितंबर, 2023 के बीच और दूसरा चरण 15 सितंबर से 25 सितंबर, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ अपने प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी ले जानी होगी।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
-
'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाएं और एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अगली विंडो पर, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।