फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB Supervisor Admit Card 2022 released At sssb.punjab.gov.in know how to check sarkari naukri

PSSSB Supervisor Admit Card 2022: पीएसएसबी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें चेक करने का

Thu, 22 Sep 2022 09:04 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 09:04 AM IST
सार

PSSSB Supervisor Admit Card 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 112 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
PSSSB Supervisor Admit Card 2022 released At sssb.punjab.gov.in know how to check sarkari naukri
PSSSB Supervisor Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PSSSB Supervisor Admit Card 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड/PSSSB ने राज्य में सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को 21 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपने प्रवेश पत्र को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को....

विज्ञापन

PSSSB Supervisor Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगा। परीक्षा एक पाली में 11 बजे दोपहर 01 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PSSSB Supervisor Admit Card 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 112 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। सवालों को सॉल्व करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 0.25 अंक काटे जाएंगे। 

विज्ञापन

PSSSB Supervisor Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed