फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB Clerk IT Admit Card released At sssb.punjab.gov.in sarkari naukri

PSSSB Clerk IT Admit Card: पीएसएसएसबी क्लर्क आईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 19 Oct 2022 11:16 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 11:16 AM IST
सार

PSSSB Clerk IT Admit Card: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से क्लर्क आईटी के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 अक्तूबर, 2022 से किया जाएगा।

विज्ञापन
PSSSB Clerk IT Admit Card released At sssb.punjab.gov.in sarkari naukri
PSSSB Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PSSSB Clerk IT Admit Card: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/PSSSB ने क्लर्क आईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपबलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को इस खबर के माध्यम से....

विज्ञापन

PSSSB Clerk IT Admit Card: कब होगी परीक्षा?
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से क्लर्क आईटी के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 अक्तूबर, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर बेस्ड एमसीक्यू फॉर्मेट मं होगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 0.25 अंक काटे जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा 10 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PSSSB Clerk IT Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन

PSSSB Clerk IT Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed