फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   psssb admit card 2021 released for 162 posts, candidates can download it from 27 september

PSSSB Admit Card 2021: बोर्ड ने इन पदों के लिए जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Sun, 26 Sep 2021 03:21 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 26 Sep 2021 03:21 PM IST
सार

PSSSB Admit Card 2021 released 2021: पीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 27 सितंबर, 2021 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी sssb.punjab.gov.in पर देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
psssb admit card 2021 released for 162 posts, candidates can download it from 27 september
PSSSB Admit Card 2021 Released - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीएसएसएसबी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी सोमवार यानी 27 सितंबर, 2021 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह प्रवेश पत्र आबकारी और कराधान निरीक्षक पद, ब्लॉक स्तरीय औद्योगिक अधिकारी और वरिष्ठ औद्योगिक संवर्धन अधिकारी के पद के लिए जारी किए गए हैं। 3 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में वैध आईडी प्रूफ के साथ अपने ई-एडमिट कार्ड का मूल प्रिंटआउट ले जाना चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की सेल्फ अटेस्टेड फोटो होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को स्व-घोषणा पत्र भी परीक्षा हॉल में ले जाना चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा के दिन रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे है। किसी भी उम्मीदवार को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

पीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2021 तिथि और समय

आयोजन दिनांक
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि और समय  27 सितंबर, 2021 को सुबह 11 बजे से
पीएसएसएसबी 2021 परीक्षा 3 अक्टूबर, 2021 सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

पीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2021: डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट-sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के व्हाट्स न्यू भाग पर क्लिक करें, "ब्लॉक स्तरीय विस्तार अधिकारी / वरिष्ठ औद्योगिक संवर्धन अधिकारी / उत्पाद शुल्क और कराधान निरीक्षक के पदों के लिए दिनांक 03.10.2021 को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" नामक अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।
  • उम्मीदवारों को उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉग इन करना होगा।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति अपने पास रखनी चाहिए।

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed