फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PRSC Recruitment 2021 Apply for Multi Tasking Executive, Programmer and other posts before this date

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर: विभिन्न पदों पर निकली नौकरियों के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 25 Jun 2021 04:13 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 25 Jun 2021 04:13 PM IST
सार

  • पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ((PRSC) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों के लिए हैं।

विज्ञापन
PRSC Recruitment 2021 Apply for Multi Tasking Executive, Programmer and other posts before this date
जॉब्स - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ((PRSC) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों के लिए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 5 है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: यूपीपीएससी के 3620 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका
विज्ञापन



पीआरएससी भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट- 1 पद
मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
प्रोग्रामर - 1 पद
वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद

इन विभिन्न रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता
इन विभिन्न रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। साइंटिस्ट पद के लिए एमई, एमटेक व एमएससी मांगी गई है। वहीं, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव पद के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा  मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-भारतीय रेलवे भर्ती 2021:  ग्रुप डी की 40 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन


प्रोग्रामर के पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/कंप्यूटर विज्ञान व इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक या बीई./बीटेक/एमसीए/एमएससी की डिग्री मांगी गई है। इसी तरह से वेब एप्लीकेशन डेवलपर पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी की डिग्री मांगी गई है।

 साइंटिस्ट पद पर चयनित अभ्यर्थी को 15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये तक का वेतन व  5400 रुपये का ग्रेड पे व अन्य भत्ते मिलेंगे। इसी तरह से मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर पद पर चयनित उम्मीदवार को 35,000 / रुपये प्रति माह समेकित रूप से मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed