PPSC Naib Tehsildar Result: पंजाब पीएससी ने जारी किया नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें
PPSC Naib Tehsildar Result: पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PPSC Naib Tehsildar Result: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा राज्य में नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब हुई थी परीक्षा?
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को किया गया था। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी को 23 मई, 2022 को जारी कर दिया गया था। अब परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसे अब डाउनलोड किया जा सकता है।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती पंजाब सरकार के राजस्व और पुनर्वास विभाग के लिए है।
महत्वपूर्ण नोटिस जारी
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा परिणाम के साथ जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। ऐसे उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र सभी पात्रता दस्तावेजों की एक प्रति के साथ 14 सितंबर तक ईमेल के माध्यम से naibtehsildarsp@gmail.com पर या पंजाब लोक सेवा आयोग के कार्यालय में जमा करना होगा, ऐसा नहीं करने पर उक्त पदों के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
कैसे चेक करें परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ppsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'क्लर्क भर्ती परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।