फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PPSC Naib Tehsildar Result Declared at ppsc.gov.in know how to check sarkari result

PPSC Naib Tehsildar Result: पंजाब पीएससी ने जारी किया नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Fri, 09 Sep 2022 02:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

PPSC Naib Tehsildar Result: पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
PPSC Naib Tehsildar Result Declared at ppsc.gov.in know how to check sarkari result
PPSC Naib Tehsildar Result - फोटो : Social Media

विस्तार

PPSC Naib Tehsildar Result: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा राज्य में नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को किया गया था। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी को 23 मई, 2022 को जारी कर दिया गया था। अब परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसे अब डाउनलोड किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती पंजाब सरकार के राजस्व और पुनर्वास विभाग के लिए है। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण नोटिस जारी
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा परिणाम के साथ जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। ऐसे उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र सभी पात्रता दस्तावेजों की एक प्रति के साथ 14 सितंबर तक ईमेल के माध्यम से naibtehsildarsp@gmail.com पर या पंजाब लोक सेवा आयोग के कार्यालय में जमा करना होगा, ऐसा नहीं करने पर उक्त पदों के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ppsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'क्लर्क भर्ती परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed