फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PPSC Answer Key For Naib Tehsildar at ppsc.gov.in know how to download it here sarkari result

PPSC Answer Key: पंजाब पीएससी ने जारी की नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें

Tue, 24 May 2022 02:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 24 May 2022 02:06 PM IST
सार

PPSC Answer Key: पंजाब लोक सेवा आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
PPSC Answer Key For Naib Tehsildar at ppsc.gov.in know how to download it here sarkari result
PPSC Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

PPSC Answer Key: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के राजस्व और पुनर्वास विभाग के तहत जारी की गई थी। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस उत्तर कुंजी को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

PPSC Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पंजाब लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य के राजस्व और पुनर्वास विभाग के तहत नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन इसी महीने 22 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 02 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे गए थे। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

PPSC Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
पंजाब लोक सेवा आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 27 मई, 2022 तक मिलेगी। इसके बाद कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आयोग एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 

विज्ञापन

PPSC Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चेक करने के लिए इन दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवार पंजाब पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नायब तहसीलदार से संबंधित उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed