फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police Constable: How long can one get a chance to become a police constable, see here the update-safalta

Police Constable: पुलिस में सिपाही बनने का कब तक मिल सकता है मौका, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा अपडेट

Wed, 12 Oct 2022 01:16 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Wed, 12 Oct 2022 01:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीपीआरपीबी द्वारा अक्तूबर माह के अंत में सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने की कवायद शुरू की जा सकती है।  

विज्ञापन
Police Constable: How long can one get a chance to become a police constable, see here the update-safalta
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्या आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनना चाहते हैं? क्या आपको भी आरक्षी भर्ती का इंतजार बना हुआ है तो आपके लिए राहतभरी खबर है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नित बोर्ड (UPPRPB) आने वाले कुछ दिनों में 20 हजार से अधिक पदों पर बम्पर भर्तियां निकाल सकता है। इस भर्ती के संबंध में बीते तीन से चार माह पहले पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती कराए जाने के लिए द्वारा जारी एक नोटिस में आंशिक रूप से यह सूचित किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस विभाग में करीब 26,210 और फायरमैन के 172 पदों को भरा जाएगा। इन पदों न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि आयुसीमा की गणना किस तिथि से की जाएगी इसकी स्पष्ट जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। इसके अलावा भर्ती संबंधी अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Ebook - Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UP Constable सैलरी       
UP Constable सिलेबस     
UP Constable एलिजिबिलिटी

जान लीजिए लिखित एग्जाम में लाने होंगे कितने अंक  

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के  लिए कुल 300 अंकों की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 185.34 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 172.32, अनुसूचित जाति की कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 145.39 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को कम से कम 114.19 नंबर लाने पड़ सकते हैं। यह आंकड़े वर्ष 2018-19 में हुई कान्स्टेबल भर्ती के एग्जाम के हैं। 

विज्ञापन

20 लाख से अधिक अभ्यर्थी कर रहे इस भर्ती का इंतजार  

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इस बार लगभग 20 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद है। यूपी पुलिस भर्ती के पुरानी भर्तियों में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक आयोजित की गई सिपाही भर्तियों में करीब 10 से 15 लाख अभ्यर्थी पंजीकरण करते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वर्ष 2022 में 26,000 से अधिक पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में इन उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गए हैं इनमें बदलाव भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेज से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरीकरने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed