फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PNB SO recruitment 2025 registration begins tomorrow for 250 posts: check all details here

PNB SO Recruitment: पीएनबी में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की ढेरों नौकरियां, कल से आवेदन शुरू; सैलरी एक लाख से अधिक

Sun, 02 Mar 2025 03:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 02 Mar 2025 03:00 PM IST
सार

PNB SO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 की घोषणा की है। इसमें क्रेडिट ऑफिसर, मैनेजर-आईटी और सीनियर मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
PNB SO recruitment 2025 registration begins tomorrow for 250 posts: check all details here
PNB SO Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

PNB SO Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत बैंक में विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर कुल 350 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 मार्च, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट (pnbindia.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती वित्त, आईटी, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस और अन्य तकनीकी व विशेषज्ञ पदों के लिए की जा रही है। आवेदन और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद श्रेणी रिक्तियां
अधिकारी-क्रेडिट JMGS-I 250
अधिकारी-उद्योग JMGS-I 75
प्रबंधक-आईटी MMGS-II 05
वरिष्ठ प्रबंधक-आईटी MMGS-III 05
प्रबंधक-डेटा वैज्ञानिक MMGS-II 03
वरिष्ठ प्रबंधक-डेटा वैज्ञानिक MMGS-III 02
प्रबंधक-साइबर सुरक्षा MMGS-II 05
वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा MMGS-III 05
कुल    350

 

Educational qualification: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। सामान्यतः उम्मीदवारों के पास वित्त, आईटी, साइबर सुरक्षा, डेटा विज्ञान जैसे संबंधित क्षेत्रों में स्नातक डिग्री, मास्टर डिग्री या किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से पेशेवर प्रमाणपत्र होना चाहिए।

इसके अलावा, कुछ विशिष्ट पदों के लिए कार्य अनुभव अनिवार्य है, जो पद के स्तर के अनुसार 1 से 5 वर्ष तक हो सकता है। उच्च स्तर के पदों के लिए अधिक अनुभव की आवश्यकता होती है, जबकि कुछ प्रवेश स्तर के पदों पर फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

Age Limit: आयु सीमा

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 से 38 वर्ष के बीच है, जो ग्रेड और विशेषज्ञता के आधार पर निर्धारित होगी। सरकार के नियमों के अनुसार, एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी विशेषज्ञता के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार: लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों की विशेषज्ञता की जांच की जाएगी।
  • अंतिम चयन: मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। कुछ विशेष पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के जरिए भी चयन किया जा सकता है, जो प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा।

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 48,480 से 1,05,280 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed