PNB SO Admit Card: पंजाब नेशनल बैंक एसओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
PNB SO Admit Card 2022: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PNB SO Admit Card 2022: पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (PNB SO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होंगे। जिन उम्मीदवारों ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। आईए जानते हैं कि आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं अपना प्रवेश पत्र।
PNB SO Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा। बैंक द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक कुल 145 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर होगा।
PNB SO Admit Card 2022: प्रवेश पत्र पर ये जानकारियां मिलेंगी-:
- उम्मीदवार का नाम।
- रोल नंबर।
- परीक्षा केंद्र।
- परीक्षा का समय।
- परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश।
PNB SO Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।