फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PNB Recruitment 2024 Applications invited on bumper vacancies apply for 2500+ apprentice posts here

PNB Recruitment 2024: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका! अप्रेंटिस के 2500+ पदों के लिए अभी करें आवेदन

Tue, 02 Jul 2024 04:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 02 Jul 2024 04:30 PM IST
सार

PNB Recruitment 2024: बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक नें अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PNB Recruitment 2024 Applications invited on bumper vacancies apply for 2500+ apprentice posts here
PNB Recruitment 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक नें अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट- pnbindia.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2024 है। 

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2700 अप्रेंटिस के पदों को भरना है। जिसमें जनरल के लिए 1183, एसटी के लिए 481, ओबीसी के लिए 614 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 255 रिक्तियां निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

पीएनबी में अपरेंटिस पदों के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता और आयु मानदंडों को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकारी निकायों/एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्तसंस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा- पीएनबी में अपरेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अवाला, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदावरों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
पीएनबी अपरेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, उसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ उनकी पात्रता के सत्यापन और ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  pnbindia.in. पर जाएं।
  • अब "Apply Online" के लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन देखने के लिए “Notice” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "Career/Opportunity" के सेक्शन में जाकर "PNB Apprentice Recruitment 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed