फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PM Modi launch employment fair to get appointment letters 75,000 appointees today

Rozgar Mela:पीएम मोदी ने वर्चुअली लॉन्च किया रोजगार मेला, 75 हजार कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

Sat, 22 Oct 2022 12:16 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Sat, 22 Oct 2022 12:16 PM IST
सार

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख कर्मियों को नियुक्त करने के लिए रोजगार मेला भर्ती अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पहली किश्त में 75,000 नए नियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

विज्ञापन
PM Modi launch employment fair to get appointment letters 75,000 appointees today
PM Modi Diwali Gift Rozgar Mela - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 10 लाख पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ किया। देश में रोजगार के इस सबसे बड़े अभियान की शुरुआत पर पीएम ने 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।  इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। बीते 8 वर्षों में, देश में रोजगार और स्वरोजगार का, जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। यह कड़ी रोजगार मेले की है।
विज्ञापन



 

पीएम मोदी ने कहा आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे इनोवेटर्स, उद्यमियों, किसानों, सुविधाओं और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Diwali Gift Rozgar Mela : आने वाले महीनों में भी दी जाएगी नौकरियां
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता, इतनी क्षमता आई है, तो इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है।,
 
विज्ञापन

PM Modi Diwali Gift Rozgar Mela : भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था
पीएम ने कहा कि कर्मयोगियों का विराट संकल्प है।  आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वे नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं। 'प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना' के तहत देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेनिंग दी जा चुकी है। गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण का एक और उदाहरण, हमारी खादी और ग्रामोद्योग है। 
 

PM Modi Diwali Gift Rozgar Mela : खादी और ग्रामोद्योग, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक
पीएम मोदी ने कहा कि देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है।   इन वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग में एक करोड़ से अधिक रोजगार बने हैं।
इसमें भी बड़ी संख्या में हमारी बहनों की हिस्सेदारी है। स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है।  साल 2014 तक जहां देश में कुछ सौ ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है।
 

PM Modi Diwali Gift Rozgar Mela : भारत बन रहा आत्मनिर्भर 
भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।   रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed