फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PCS-2014 main exam results declared

PCS-2014 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Thu, 11 Jun 2015 12:54 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
PCS-2014 main exam results declared

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा-2014 (पीसीएस) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया। कुल 579 पदों के लिए 1870 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनका साक्षात्कार एक जुलाई से होगा।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा तीन अगस्त को हुई थी। इसमें कुल पंजीकृत तीन लाख 88 हजार में से 214693 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट सात अक्तूबर को घोषित हुआ था। मुख्य परीक्षा पांच नवंबर से शुरू हुई थी। इसमें 10445 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1870 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई कराए गए हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की ओर से जल्द जारी किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद जुलाई या अगस्त में फाइनल रिजल्ट घोषित होने की भी उम्मीद है। सचिव रिजवानुर्रहमान ने बताया कि कटऑफ और मार्कशीट फाइनल रिजल्ट के बार जारी किया जाएगा। इससे पहले अभ्यर्थी आरटीआई के तहत संबंध में कोई जानकारी नहीं मांग सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस-14 इंटरव्यू और 15 का मेंस साथ-साथ

PCS-2014 main exam results declared

जिसका अंदेशा था वही हुआ। पीसीएस-2014 का साक्षात्कार और 2015 की मुख्य परीक्षा एक साथ पड़ गई है। कई तिथियों का टकराना भी तय माना जा रहा है। ऐसे में इनमें शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों की दोनों परीक्षाएं एक ही दिन पड़ेंगी। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अलग से समय मिलेगा लेकिन अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं की तैयारी में तालमेल बैठाने की चुनौती होगी।

इसके मद्देनजर दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विस्तृत कार्यक्रम का इंतजार है। शुरुआती दिनों में जिनका साक्षात्कार पड़ेगा वे बाद की तिथियों की मांग करने की तैयारी में लग गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्व में भी साक्षात्कार और मुख्य परीक्षा साथ-साथ पड़ चुकी है। अभ्यर्थी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर नई तिथि की मांग कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि दोनों परीक्षाएं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की हैं। इसके बावजूद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कार्यक्रम में अंतर नहीं रखा गया। जबकि, आमतौर पर देखा गया है कि मुख्य परीक्षा सफल होने वाले बाद में होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को भी क्वालीफाई कर जाते हैं।

यानी, 2014 के साक्षात्कार में शामिल होने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी 2015 की मुख्य परीक्षा भी देंगे। ऐसे में इनके लिए साक्षात्कार और मुख्य परीक्षा की साथ-साथ तैयारी करना भी एक और एग्जाम से कम नहीं होगा। दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों का कहना है कि इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed