{"_id":"627f4a038f9bf75fd92c8e1b","slug":"osssc-recruitment-2022-apply-online-for-4070-nursing-officer-posts-from-may-14-at-osssc-gov-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OSSSC Recruitment 2022: इस राज्य में नर्सिंग अधिकारी के 4 हजार से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OSSSC Recruitment 2022: इस राज्य में नर्सिंग अधिकारी के 4 हजार से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Sat, 14 May 2022 02:26 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 14 May 2022 02:26 PM IST
सार
OSSSC Recruitment 2022: इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
OSSSC Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSSC Recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने नर्सिंग अधिकारी के हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वें अपना आवेदन ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
OSSSC Recruitment 2022: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
ओडिशा एसएसएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 मई, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून, 2022 को निर्धारित की है। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद की जा रही है। इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन
OSSSC Recruitment 2022: 4 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां
ओडिशा एसएसएससी की ओर से जारी की गई नर्सिंग अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 4070 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत सभी 30 जिला प्रतिष्ठानों और 13 मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
OSSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या इसके समकक्ष राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल / भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त और अनुमोदित किसी भी अन्य संस्थान से जीएनएम / बीएससी नर्सिंग में डिप्लोमा होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतनम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए।
OSSSC Recruitment 2022: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनकी मेरिट के आधार पर उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।