फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSSC Nursing Officer 2022 Admit Card Will Release Soon at osssc.gov.in. Check How to Download

OSSSC Admit Card: ओडिशा एसएसससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द, ऐसे चेक करें

Tue, 18 Oct 2022 03:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 03:27 PM IST
सार

OSSSC Admit Card: परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
OSSSC Nursing Officer 2022 Admit Card Will Release Soon at osssc.gov.in. Check How to Download
OSSSC Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

OSSSC Admit Card: ओडिशा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग OSSSC की ओर से  नर्सिंग ऑफिसर भर्ती  परीक्षा के प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने प्रवेश पत्र को ओडिशा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से....

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
ओडिशा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्तूबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में सुबह 11 बजे से 01 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
ओडिशा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 4070 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को नर्सिंग अधिकारी के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed