फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSSC CRE 3, 4 Re-registration and form submission date extended; Check here new dates and Vacancies

OSSSC CRE 2023: संयुक्त भर्ती परीक्षा-3, 4 का आवेदन पत्र जमा करने की समयसीमा बढ़ी, यहां देखें संशोधित तिथियां

Sat, 17 Feb 2024 03:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 03:28 PM IST
सार

OSSSC CRE 3, 4 Exams 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 3 और 4 के लिए पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
OSSSC CRE 3, 4 Re-registration and form submission date extended; Check here new dates and Vacancies
OSSSC CRE 3, 4 Exams 2023 - फोटो : Freepik

विस्तार

OSSSC CRE 3, 4 Exams 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने संयुक्त भर्ती परीक्षा-3 (सीआरई) और सीआरई-4 के पंजीकरण करने की समयसीमा बढ़ा दी है। इसके साथ ही, आयोग ने आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर सीआरई 3, 4 परीक्षा के लिए आगे बताई तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये रही संशोधित तिथियां

  • आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ओएसएसएससी सीआरई 3 परीक्षा के लिए पंजीकरण और पुनः पंजीकरण की तारीखें 15 मार्च तक बढ़ा दी गई हैं। आवेदन पत्र भरकर जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 20 मार्च तक का समय दिया गया है।
  • ओएसएसएससी सीआरई 4 परीक्षा के लिए, पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च और आवेदन पत्र भरने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

OSSSC CRE 3, 4 Eligbility: आयुसीमा और शैक्षणिक योग्यताएं

21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच की आयु वाले उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदक को काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (सीएचएसई), ओडिशा के तहत विज्ञान स्ट्रीम या समकक्ष से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही, उसके पास राज्य सरकार के अस्पताल या अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से फार्मेसी या बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा) में डिप्लोमा होना चाहिए।

विज्ञापन

OSSSC CRE 2023 Vacancy: कितने पदों पर होगी भर्ती?

ओएसएसएससी सीआरई 3 परीक्षा फार्मासिस्ट और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर 2,453 पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। कुल उपलब्ध पदों में से 1,002 फार्मासिस्ट के लिए और 1,451 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए हैं। ओएसएसएससी सीआरई 4 परीक्षा के माध्यम से पर्यवेक्षक, सांख्यिकीय क्षेत्र सर्वेक्षक (एसएफएस) और अन्य पदों के लिए कुल 2,895 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

ओएसएसएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के चरण

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • मुखपृष्ठ के दाहिने कोने में उल्लिखित "ऑनलाइन आवेदन करें" या "लॉगिन" पर क्लिक करें।
  • ओएसएसएससी एप्लीकेशन फॉर्म 2024 के साथ एक नया पेज स्क्रीन पर दिखाई देता है।
  • आवश्यक सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों के साथ पंजीकरण फॉर्म भरना शुरू करें।
  • उसके बाद आवश्यक सभी दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें।
  • सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र को एक बार अच्छे से चेक कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed