{"_id":"65642055bc77ebcd080496d4","slug":"osssc-cre-2023-re-registration-ends-today-at-osssc-gov-in-apply-now-for-2712-forest-guard-other-posts-2023-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OSSSC CRE: 2700+ फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और अन्य पदों के लिए री-रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन; अभी करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OSSSC CRE: 2700+ फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और अन्य पदों के लिए री-रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन; अभी करें अप्लाई
Mon, 27 Nov 2023 10:22 AM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:22 AM IST
सार
OSSSC CRE 2023: ओएसएसएससी सीआरई 2023 के लिए पुन: पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। आवदेन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। पूरी डिटेल नीचे पढ़ें और अप्लाई करें।
विज्ञापन
OSSSC CRE 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSSC CRE 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग आज, 27 नवंबर को ओएसएसएससी सीआरई 2023 के लिए पुन: पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार पशुधन निरीक्षक, वनपाल और वन रक्षक के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
30 तक फॉर्म कर सकते हैं सबमिट
शेड्यूल के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक है। कुल 2712 पदों में से पशुधन निरीक्षक के लिए 719 पद, वनपाल के लिए 316 पद और वन रक्षकों के लिए 1677 पद हैं। लिहाजा समय रहते आवेदन कर दें। खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए कोई भी परीक्षा शुल्क देय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
OSSSC CRE 2023: ऐसे करें आवेदन
- ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - osssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलकर आएगा, यहां उपलब्ध रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।