फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC to recruit Leave Training Reserve Teacher for 6025 posts, check notice at ossc.gov.in

OSSC LTRT Recruitment 2024: इस सूबे में होगी टीजीटी शिक्षकों के 6000 से अधिक पदों पर भर्ती, जारी हुआ नोटिस

Wed, 09 Oct 2024 04:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 04:23 PM IST
सार

OSSC LTRT Bharti: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने लीव ट्रेनिंग रिजर्व टीचर के 6,000 से अधिक पदों पर भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। इस अभियान के तहत विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
OSSC to recruit Leave Training Reserve Teacher for 6025 posts, check notice at ossc.gov.in
शिक्षक और छात्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

OSSC LTRT Recruitment 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने लीव ट्रेनिंग रिजर्व टीचर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्कूल और मास शिक्षा विभाग, ओडिशा के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 6025 एलटीआर शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in. पर जाकर भर्ती से जुड़ा सांकेतिक विज्ञापन देख सकते हैं।

विज्ञापन

OSSC LTRT Vacancy Details: रिक्ति विवरण

  • टीजीटी आर्ट्स: 1984 पद
  • टीजीटी विज्ञान (पीसीएम): 1020 पद
  • टीजीटी विज्ञान (सीबीजेड): 880 पद
  • हिंदी शिक्षक: 711 पद
  • शास्त्रीय (संस्कृत) शिक्षक: 729 पद
  • तेलुगु शिक्षक: 6 पद
  • उर्दू शिक्षक: 14 पद
  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक: 681 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी

  • टीजीटी आर्ट्स: 35,400 रुपये
  • टीजीटी विज्ञान (पीसीएम): 35,400 रुपये
  • टीजीटी विज्ञान (सीबीजेड): 35,400 रुपये
  • हिंदी शिक्षक: 35,400 रुपये
  • शास्त्रीय (संस्कृत) शिक्षक: 35,400 रुपये
  • तेलुगु शिक्षक: 35,400 रुपये
  • उर्दू शिक्षक: 35,400 रुपये
  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक: 29,200 रुपये
विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों की आयु 01 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगजनों और भूतपूर्व सैनिकों को प्रचलित नियमों के अनुसार सामान्य आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अन्य विवरण

आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह विज्ञापन सांकेतिक प्रकृति का और अनंतिम है। शैक्षिक योग्यता, पाठ्यक्रम, योजना और परीक्षा के पैटर्न के बारे में विस्तृत जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र सक्रिय करने की तिथि विस्तृत विज्ञापन में अधिसूचित की जाएगी जिसे जल्द ही OSSC वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed