OSSC: जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां से देखें अपना रिजल्ट; जानें आगे की प्रक्रिया
OSSC: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट और अन्य पदों के लिए परिणाम अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे स्टेज III राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शमिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- (ossc.gov.in.) के माध्यम से देक सकते हें।
ओएसएससी ने सरकार के विभिन्न विभागों के तहत जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की थी।
चयन प्रक्रिया
जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और अन्य पदों के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को अब चरण-III परीक्षा देनी होगी। इस चरण में कंप्यूटर कौशल परीक्षण, स्टेनोग्राफी परीक्षण और टाइपिंग कौशल परीक्षण शामिल हैं।
कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - https://ossc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और टाइपिस्ट-कम- के पद के लिए स्टेज-III परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको परिणाम का पीडीएफ दिखेगा।
- आगे की आवश्यकता के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।