OSSC Admit Card: ओडिशा एसएससी इस तारीख को जारी करेगा क्लर्क भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक कर सकेंगे
OSSC Admit Card: ओडिशा एसएससी क्लर्क भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC Admit Card: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर क्लर्क भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख को जारी कर दिया है। इसे लेकर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की है। जो भी उम्मीदवार जूनियर क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
OSSC Admit Card: इस तारीख को होनी है परीक्षा
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 मई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्य से विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सीबीआरई (Computer Based Recruitment Examination) मोड में आयोजित की जाएगी।
OSSC Admit Card: इन बातों का रखें खास ख्याल
ओडिशा एसएससी क्लर्क भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्दश दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करना बिल्कुल न भूलें। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी या अपडेट के लिए ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
OSSC Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा एसससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।