{"_id":"61ea86ee1efb45489119b424","slug":"ossc-dv-admit-card-2022-odisha-staff-selection-commission-released-admit-card-for-document-verification-process-of-computer-operator-cum-store-keeper-post-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"OSSC DV Admit Card 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OSSC DV Admit Card 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र
Fri, 21 Jan 2022 03:42 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 03:42 PM IST
सार
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-स्टोर कीपर-2016 भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
OSSC DV Admit Card 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC DV Admit Card 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-स्टोर कीपर-2016 भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस प्रक्रिया के लिए चयनित हुए हैं, वह ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
OSSC DV Admit Card 2022: 25 को होंगे दस्तावेजों के सत्यापन
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-स्टोर कीपर-2016 भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा के केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशानिर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करना न भूलें।
विज्ञापन
OSSC DV Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेस पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-स्टोर कीपर-2016 भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।