OSSC CGL Recruitment 2024: ओडिशा में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन
OSSC CGL Recruitment 2024: ओडिशा में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC CGL Recruitment 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप बी और ग्रुप सी के 83 पदों के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी, 2024 तक है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी, 2024 तक है और ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन 07 फरवरी, 2024 तक किया जा सकता है।
OSSC CGL ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां ओएसएससी सीजीएल भर्ती 2024 लिंक मिलेगा।
-
लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
-
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।