फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC CGL 2024 admit card today for prelims exam at ossc.gov.in; Know exam pattern, syllabus

OSSC CGL Admit Card: ओएसएससी सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र आज से करें डाउनलोड, जानें पाठ्यक्रम

Mon, 14 Oct 2024 03:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 03:04 PM IST
सार

OSSC CGL Admit Card: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग आज सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
OSSC CGL 2024 admit card today for prelims exam at ossc.gov.in; Know exam pattern, syllabus
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

OSSC CGL Admit Card 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) आज 14 अक्तूबर को संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। अगर आपने भी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आप आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से ओएसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजरनेम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता पड़ेगी। चरण 1 के लिए ओएसएससी सीजीएल की परीक्षा 20 अक्तूबर को होगी। परीक्षा राज्य भर के 30 जिलों एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का मोड - पेन और पेपर रहेगा। 
विज्ञापन


ओएसएससी सीजीएल प्रीलिम्स 2024 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस हिसाब से प्रश्न पत्र कुल 150 अंक होगा। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम 2024

ओएसएससी सीजीएल प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का पाठ्यक्रम नीचे दिया गया है:

  • कक्षा 10 अंकगणित
  • कक्षा 10 डेटा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, तालिका, डेटा सफिशइंसी आदि)
  • तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता, सामान्य मानसिक क्षमता
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं 
  • कंप्यूटर या इंटरनेट जागरूकता

भर्ती प्रक्रिया के चरण

ऐसे छात्र जिन्होंने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (CGLRE) 2024 प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। भर्ती में तीन चरण शामिल हैं - 

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • प्रमाणपत्र सत्यापन


बता दें कि ऑडिटर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को गणित की परीक्षा पास करनी होगी जबकि अन्यों को कौशल परीक्षा पास करनी होगी। ओएसएससी सीजीएल  2024 परीक्षा ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर 586 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed