{"_id":"622997e66c81b10aeb33b2eb","slug":"ossc-answer-key-2022-odisha-ssc-released-answer-key-for-junior-stenographer-language-test-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"OSSC Answer Key 2022: ओडिशा एसएससी ने जारी की जूनियर स्टेनो भाषा परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OSSC Answer Key 2022: ओडिशा एसएससी ने जारी की जूनियर स्टेनो भाषा परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे चेक करें
Thu, 10 Mar 2022 11:47 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:47 AM IST
सार
OSSC Answer Key 2022: जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
OSSC Answer Key 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC Answer Key 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती 2021 के लिए भाषा परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 4 मार्च, 2022 को किया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह परीक्षा की उत्तर कुंजी को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
OSSC Answer Key 2022: यहां मिलेगी उत्तर कुंजी
आयोग की ओर से जारी की गई शॉर्ट नोटिस के अनुसार जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती, 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर What's New के सेक्शन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
OSSC Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2022 तक है।
विज्ञापन
OSSC Answer Key 2022: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
6. इसे चेक कर के उत्तर का मिलान करें।
7. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।