{"_id":"61d01268e39481251d26c939","slug":"opsc-recruitment-odisha-public-service-commission-released-notification-regarding-odisha-civil-services-examination-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPSC Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे चेक करें ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
OPSC Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे चेक करें
Sat, 01 Jan 2022 02:08 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:08 PM IST
सार
OPSC Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उड़िया भाषा को बोलने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
OPSC Recruitment
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने शुक्रवार को राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कब शुरू होंगे आवेदन?
ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती का आयोजन ग्रुप ए और ग्रुप बी के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवार 18 फरवरी तक अपना आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
विज्ञापन
जो भी उम्मीदवार ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें राज्य सेवा में ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 405 रिक्त सीटों पर नियुक्ति दी जाएगी। इनमें से 50 सीटें प्रशासनिक सेवा की होंगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
ओडिशा लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उड़िया भाषा को बोलने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे और यह शुल्क वापस नहीं होगा। ओडिशा में जन्म लेने वाले एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
ओडिशा लोक सेवा आयोग की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा का आधार वर्ष 1 जनवरी 2021 माना जाएगा। आवेदक का जन्म 1 जनवरी 2000 के बाद या 2 जनवरी 1989 से पहले का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती में चयन के लिए आयोग द्वारा तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।