OPSC Professor Registration 2024: ओडिशा में प्रोफेसर के पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि; यहां से करें पंजीकरण
OPSC Professor Registration 2024: ओडिशा में विभिन्न विषयों में प्रोफेसरों की भर्ती के लिए आज ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद होने जा रहा है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
OPSC Professor Registration 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) आज 18 अप्रैल, 2024 को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सारंग, पराला महाराजा इंजीनियरिंग कॉलेज, बरहामपुर (ग्रुप-ए) में विभिन्न विषयों में प्रोफेसरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से कुल 17 रिक्तियों को भरना है।
पात्रता मापदंड
ओडिशा में प्रोफेसरों के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 अप्रैल, 2024 को 21 वर्ष होनी चाहिए। कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
अधिसूचना जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री और संबंधित शाखा में स्नातक या मास्टर स्तर पर प्रथम श्रेणी या समकक्ष होनी चाहिए।
OPSC Professor Registration 2024: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर जाएं।
- प्रोफेसर 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।