फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ongc recruitment result 2020 to be announced today direct link available here

ONGC result 2020 : आज जारी होंगे परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से कर पाएंगे चेक

Mon, 07 Sep 2020 12:02 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Sep 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
ongc recruitment result 2020 to be announced today direct link available here
ओएनजीसी - फोटो : SELF

ONGC Apprentice recruitment result 2020: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) अपरेंटिस भर्ती परीक्षा के परिणाम आज घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए परीक्षा दी थी, वे ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाद दी जाती है कि वे ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। इसके अलावा परिणाम देखने के लिए खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से ट्रेड और तकनीशियन अपरेंटिस के 4192 रिक्त पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन


 

आपको बता दें कि ओएनजीसी की इस परीक्षा के परिणाम 3 सितंबर को जारी किए जाने थे। लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण टाल दिया गया था। उसके बाद परिणाम घोषित करने के लिए 7 सितंबर, 2020 की तिथि को चुना गया था। ओएनजीसी की अधिसूचना के अनुसार, परिणाम 07 सितंबर की सुबह 10 बजे घोषित किए जाने थे। लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर इससे संबंधित कोई भी सूचना नहीं है। ऐसे में उम्मीदवारों को ओएनजीसी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस भर्ती 2020: 5 हजार से ज्यादा रिक्तियां के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
 

 ONGC Apprentice recruitment result 2020: ऐसे देखें परिणाम –

चरण – 1 सबसे पहले ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण – 2 उसके बाद होमपेज पर दिए गए लिंक ONGC Apprentice recruitment Result 2020' पर क्लिक करें।

चरण – 3 फिर आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।

चरण – 4 उसके बाद पीडीएफ में अपना नाम खोजें।

चरण – 5 उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए संभालकर रखें।

 

ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक
https://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/en/home/

ONGC Apprentice recruitment result 2020  ये रहा डायरेक्ट लिंक
https://www.ongcindia.com/wps/wcm/connect/en/career/results/

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed