फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OAVS Recruitment 2022 Odisha Adarsha Vidyalaya Sangathan released indicative notice regarding direct recruitment of 1749 Principal, Teaching Staff & Non Teaching Staff, sarkari naukri

OAVS Recruitment 2022: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन में 1700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Sat, 25 Dec 2021 12:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 12:45 PM IST
सार

OAVS Recruitment 2022: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (ओएवीएस) ने कुल 1749 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से प्रिंसिपल, टीचिंग स्टाफ और गैर टीचिंग स्टाफ आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
OAVS Recruitment 2022 Odisha Adarsha Vidyalaya Sangathan released indicative notice regarding direct recruitment of 1749 Principal, Teaching Staff & Non Teaching Staff, sarkari naukri
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयीरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। ओडिशा सरकार के अंतर्गत आने वाली स्कूल एंड मास एजुकेशन डिपार्टमेंट के ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (ओएवीएस) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती का विवरण
ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (ओएवीएस) ने कुल 1749 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से प्रिंसिपल, टीचिंग स्टाफ और गैर टीचिंग स्टाफ आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। विस्तृत नोटिफिकेशन को 28 दिसंबर 2021 को जारी किया जाएगा। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत नोटिफिकेशन और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तारीखें
ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (ओएवीएस) भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 जनवरी 2022 से लेकर 5 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए आवेदन प्रक्रिया के शुरू होते ही सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी दिशानिर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (ओएवीएस) भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

1. भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 28 दिसंबर 2021
2. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 6 जनवरी 2022
3. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 5 फरवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री और बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास हाई स्कूल के स्तर पर उड़िया भाषा की पढ़ाई और टीजीटी  में 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। अन्य योग्यता, आयु सीमा आदि के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed