NVS PGT Result 2020: नवोदय विद्यालय ने पीजीटी परीक्षा के परिणाम किए जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय समिति ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी, 2020 को घोषित कर दिया गया है। समिति द्वारा परीक्षा परिणाम के साथ-साथ स्कोर्ड भी जारी कर दिए हैं।
बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत सीधी भर्ती के आधार पर पीजीटी (जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, भौतिकी, कंप्यूटर विज्ञान) के रिक्त पदों को भरने के लिए एक विज्ञापन रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।
यह परीक्षा 17 सितंबर, 2019 से 19 सितंबर, 2019 तक आयोजित कि गई थी। वहीं गणित विषय के अलावा अन्य सभी विषयों कि ऑनलाइन आपत्तियां 24 सितंबर, 2019 से 28 सितंबर, 2019 आमंत्रित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिस देखें। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनवीएस पीजीटी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
एनवीएस पीजीटी सीबीटी परिणाम कैसे करें डाउनलोड :
चरण 1 : एनवीएस की आधिकारिक बेवसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब पीजीटी साक्षात्कार और सीबीटी दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : परिणाम आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्म में प्रदर्शित होगा।
चरण 5 : रोल नंबर लिस्ट को चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
चरण 6 : अभ्यर्थी इंटरव्यू काॅल लेटर का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
NVS PGT सीबीटी संयुक्त मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
NVS PGT इंटरव्यू काॅॅॅल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
साक्षात्कार अनुसूची डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग से लेकर बिजली विभाग तक, इन बड़े जगहों पर निकाली भर्तियां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..