फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Nuclear Fuel Complex Apprentice Recruitment 2023 know pay scale educational qualificatio and other details

NFC Recruitment: न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Thu, 21 Sep 2023 12:19 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 21 Sep 2023 12:19 PM IST
सार

NFC Recruitment: परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Nuclear Fuel Complex Apprentice Recruitment 2023 know pay scale educational qualificatio and other details
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Nuclear Fuel Complex Apprentice Recruitment 2023: परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (NFC) ने आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.nfc.gov.in या अपरेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एनएफसी की यह भर्ती हैदराबाद के लिए की जा रही है।

विज्ञापन

NFC भर्ती विवरण

उम्मीदवारों को फिटर, टर्नर  इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, केमिकल प्लांट ऑपरेटर, वेल्डर, प्लंबर, सहित 16 ट्रेडों में एक साल के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार ही पात्र होंगे। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NFC Recruitment वेतनमान

सीओपीए, वेल्डर, कारपेंटर, मैकेनिक डीजल और प्लंबर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7700 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा, जबकि अन्य सभी ट्रेड पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 8050 रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनएफसी के आधिकारिक वेबसाइट www.nfc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर करियर/रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें।

  • अब लॉग-इन/नया रजिस्ट्रेशन चुनें ।

  • अपने वैध दस्तावेज के साथ फॉर्म भरें।

  • पासपोर्ट आकार का फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।

  • भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें। इसका एक प्रिंट लेकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed