फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTPC wrote a letter to the railways and request to change the name of the railway examination see details here

NTPC: एनटीपीसी ने रेलवे को लिखा पत्र, परीक्षा के नाम को बदलने की मांग की, यहां पर पढ़ें क्या कहा है?

Sun, 30 Jan 2022 07:48 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 30 Jan 2022 07:48 PM IST
सार

देश के सबसे बड़े बिजली उत्पादक एनटीपीसी ने 24 जनवरी को बिहार में हुए विवाद के बीच रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित अपने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) परीक्षाओं के नाम को बदलने के लिए रेलवे को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
NTPC wrote a letter to the railways and request to change the name of the railway examination see details here
NTPC wrote letter to Railway - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के सबसे बड़े बिजली उत्पादक एनटीपीसी ने 24 जनवरी को बिहार में हुए विवाद के बीच रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित अपने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) परीक्षाओं के नाम को बदलने के लिए रेलवे को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन

बीते दिनों कई छात्रों ने आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा को लेकर कुछ अनियमित्ताओं का दावा करते हुए प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बिहार के कई रेलवे स्टेशनों में ट्रेनों को रोककर विरोध जताया था। 
विज्ञापन

छात्रों ने आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए परीक्षा के परिणामों पर सवाल उठाए थे। 
वहीं, राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने पत्र लिखकर रेलवे को कहा है कि वह अपने नॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियों (एनटीपीसी) की परीक्षा का नाम बदले। एनटीपीसी ने यह पत्र इसलिए लिखा है कि छात्रों ने परीक्षा व उसके परिणामों पर सवाल उठाने के बाद प्रदर्शन किया और उसके बाद बेवजह एनटीपीसी की बदनामी हो रही है। रेलवे की परीक्षा और बिजली उत्पादक कंपनी का एक नाम होने से यह समस्या हो रही है। एनटीपीसी की छवि बेवजह इससे धूमिल हो रही है। कई लोगों को ऐसा भी लगने लगा है कि यह परीक्षा राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) से संबंधित है, जबकि ऐसे नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने जताया था विरोध 

 रेलवे की आरआरपी एनटीपीसी परीक्षा पिछले एक हफ्ते काफी चर्चा में रही है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि इस परीक्षा में कुछ अनियमितताएं हुई हैं। छात्रों ने 24 जनवरी, 2022 को कई जगहों पर प्रदर्शन किया था। बिहार में विभिन्न जगहों पर हुए प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच गहमागहमी भी हुई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस ने खान सर और अन्य कोचिंग सेंटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इन पर आरोप है कि इन्होंने 400 अज्ञात लोगों के साथ कथित तौर पर हिंसा भड़काई। छात्रों के विरोध के बाद रेलवे ने परीक्षा को स्थगित कर दिया है। उम्मीदवारों की शिकायतों का समाधान अब एक समिति करेगी, इस समिति का गठन कर लिया गया है। 

ये बातें लिखीं हैं पत्र में 

बिजली उत्पादक कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने पत्र में रेलवे से कहा है कि रेलवे की तरफ से इस मामले पर ऊचित कदम उठाया जा रहा है। हालांकि, मीडिया में एनटीपीसी का नाम खबरों में शामिल हो रहा है। जिससे एनटीपीसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। एनटीपीसी ने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए, लोगों के बीच ऐसी धारणा नहीं बननी चाहिए। इसलिए इस परीक्षा का नाम बदला जाना महत्वपूर्ण है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस परीक्षा का पूरा नाम स्पष्ट रूप से लिखा जाए। जिससे इंटरनेट मीडिया मे लोगों के समक्ष जनता के बीच किसी भी रूप से कोई गलतफहमी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed