NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी में सहायक मैनेजर बनने का मौका, करीब दो लाख रुपये मिलेगा वेतन
NTPC Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने सहायक प्रबंधक के पद पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTPC Recruitment 2023: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने सहायक प्रबंधक के पद पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीपीसी के करिअर पेज ntpc.co.in पर भी आवेदन किया जा सकता है।
एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक पदों पर आवेदन करन की आखिरी तारीख दो जून, 2023 तक है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही ऊपरी आयु में छूट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।
पदों का विवरण
एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से 120 रिक्तियां विद्युत विभाग में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं, 120 रिक्तियां यांत्रिक विभाग में सहायक प्रबंधकों की हैं शेष 60 रिक्तियां इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं।
शैक्षणिक योग्यता वेतनमान
एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई, बीटेक 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो। एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को E3 ग्रेड के मुताबिक 60 हजार रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
-
“E3 स्तर पर सहायक प्रबंधक के पद के लिए भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
-
पोर्टल पर रजिस्टर करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
पूरी तरह से भरा हुआ फॉर्म सबमिट करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।