SSC MNS: मिलिट्री नर्सिंग सेवा आवेदन पत्र में सुधार का आज आखिरी मौका, 14 जनवरी को होनी है परीक्षा
NTA SSC Military Nursing Service: मिलिट्री नर्सिंग सर्विस शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद होने वाली है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी अपने आवेदन पत्र में सुधार कर लें।
विस्तार
NTA SSC Military Nursing Service: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद कर देगी। उम्मीदवार अपने एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in पर जाकर आज तक संपादित कर सकते हैं।
कब आएगा एडमिट कार्ड
एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस परीक्षा 14 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार जनवरी 2024 के पहले सप्ताह से अपने एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को 29 दिसंबर 2023 रात 11:50 बजे तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा।"
उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से कोई दो फील्ड बदलने की अनुमति है- उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम और जन्म तिथि। इसके अलावा, उम्मीदवार निम्नलिखित सभी फील्ड्स में बदलाव कर सकते हैं - बीएससी नर्सिंग/पीबी बीएससी नर्सिंग विवरण, एमएससी नर्सिंग विवरण और अनुभव।
सुधार का मिलेगा एक ही मौका
गौरतलब है कि उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का केवल एक मौका मिलेगा। सुधार करने के बाद आवेदन पत्र फ्रीज कर दिया जाएगा।
आवेदन पत्र कैसे संपादित करें
- आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध मिलिट्री नर्सिंग सर्विस: शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) 2023-24 के लिए चयन लिंक पर क्लिक करें।
- अब एमएनएस एसएससी 2023-24 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और आगे बढ़ें।
- एप्लिकेशन में परिवर्तन करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।