फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTA closes SSC Military Nursing Service application correction window today; exam on January 14

SSC MNS: मिलिट्री नर्सिंग सेवा आवेदन पत्र में सुधार का आज आखिरी मौका, 14 जनवरी को होनी है परीक्षा

Fri, 29 Dec 2023 11:24 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 11:24 AM IST
सार

NTA SSC Military Nursing Service: मिलिट्री नर्सिंग सर्विस शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद होने वाली है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी अपने आवेदन पत्र में सुधार कर लें।

विज्ञापन
NTA closes SSC Military Nursing Service application correction window today; exam on January 14
NTA SSC Military Nursing Service - फोटो : Freepik

विस्तार

NTA SSC Military Nursing Service: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद कर देगी। उम्मीदवार अपने एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in पर जाकर आज तक संपादित कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब आएगा एडमिट कार्ड

एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस परीक्षा 14 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार जनवरी 2024 के पहले सप्ताह से अपने एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को 29 दिसंबर 2023 रात 11:50 बजे तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा।"

उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से कोई दो फील्ड बदलने की अनुमति है- उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम और जन्म तिथि। इसके अलावा, उम्मीदवार निम्नलिखित सभी फील्ड्स में बदलाव कर सकते हैं - बीएससी नर्सिंग/पीबी बीएससी नर्सिंग विवरण, एमएससी नर्सिंग विवरण और अनुभव।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार का मिलेगा एक ही मौका

गौरतलब है कि उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का केवल एक मौका मिलेगा। सुधार करने के बाद आवेदन पत्र फ्रीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन पत्र कैसे संपादित करें

  • आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध मिलिट्री नर्सिंग सर्विस: शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) 2023-24 के लिए चयन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एमएनएस एसएससी 2023-24 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और आगे बढ़ें।
  • एप्लिकेशन में परिवर्तन करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed