NRL Recruitment 2022: नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
NRL Recruitment 2022: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एनआरएल में अटेंडेंट और ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आखिरी तारीख 19 फरवरी, 2022 तक निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NRL Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और एक बेहतर मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए यह मौका सामने आ गया है। नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) ने अटेंडेंट और ट्रेनी अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह (NRL) की आधिकारिक वेबसाइट nrl.co.in पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं।
NRL Recruitment 2022: 19 फरवरी तक कर लें आवेदन
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एनआरएल में अटेंडेंट और ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आखिरी तारीख 19 फरवरी, 2022 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जितनी जल्दी हो अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 80 है।
NRL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
एनआरएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास के साथ हीं संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी) / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / केमिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पदों के अनुसार कई अन्य योग्यताएं भी मांगी गई हैं। उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
NRL Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nrl.co.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career के सेक्शन में जाएं।
3. अब यहां दिखाई दे रहे अप्रेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
5. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
6. अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।