फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NPCIL Recruitment 2022 NPCIL invited application on Trade Apprentice posts know how to apply sarkari naukri

NPCIL Recruitment 2022: एनपीसीआईएल ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर निकालीं भर्तियां, 2 मार्च तक करें आवेदन 

Wed, 16 Feb 2022 11:55 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 11:55 AM IST
सार

NPCIL Recruitment 2022: आवेदकों का चयन उन्हें आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट कर के किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
NPCIL Recruitment 2022 NPCIL invited application on Trade Apprentice posts know how to apply sarkari naukri
NPCIL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

NPCIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL)ने ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह  न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2022: 2 मार्च तक करें आवेदन
NPCIL भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 91 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन भेज दें। आवेदकों से आईटीआई, दसवीं पास समेत विभिन्न योग्यताएं मांगी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन उन्हें आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट कर के किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना आवेदन  उप. प्रबंधक, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मद्रास परमाणु बिजलीघर कल्पाक्कम,चेंगलपट्टु जिला, तमिलनाडु के पते पर 2 मार्च तक भेजना होगा।

विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2022: पद और रिक्तियों की संख्या

कारपेंटर -02
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-11
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) -03
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) -02
इलेक्ट्रीशियन-14
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-06
फिटर-21
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-06
प्रयोगशाला सहायक रासायनिक संयंत्र-05
मशीनिस्ट-04
मेसन बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर-03
प्लम्बर-02
टर्नर-05
वेल्डर-07

NPCIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकलवाएं।

3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें। 

4. अब आवेदन पत्र को जल्द से जल्द ऊपर दिए गए पते पर भेज दें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed