फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now the exam will be held in October instead of September, know when the exam date will be revealed and when will the admit card be issued-safalta

Delhi Head Constable Exam 2022: अब सितंबर के बजाए अक्टूबर में होगी परीक्षा, जानें कब तक सामने आएगी परीक्षा की तारीख और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Tue, 19 Jul 2022 04:37 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 19 Jul 2022 04:37 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के मिनिस्ट्रियल के 835 पदों पर भर्ती के लिए अब परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
Now the exam will be held in October instead of September, know when the exam date will be revealed and when will the admit card be issued-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल इस भर्ती के लिए अब पहले चरण की परीक्षा सितंबर के बजाए अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसके लिए पहले चरण की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जानी थी। लेकिन हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपना नया एग्जाम कैलेंडर जारी किया है और इसके मुताबिक अब यह परीक्षा अक्टूबर के महीने में आयोजित की जायेगी। इस भर्ती के जरिये हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड :

SSC ने इस भर्ती के लिए अक्टूबर में परीक्षा करवाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि आयोग ने अभ्यर्थियों को अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि यह परीक्षा किस तारीख को आयोजित की जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अगले महीने में इस परीक्षा की तारीख अभ्यर्थियों के साथ साझा कर सकती है। वहीं अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से तकरीबन चार दिन पहले उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या है पूरी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को क्वालीफाइंग नेचर के एक फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की तैयारी 

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed