फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   North Western Railway Apprentice 2025 and MPESB ASI Recruitment; Registration start from 3 Oct for 2662 posts

Jobs: आज से शुरू हो रहा इन दो भर्तियों के लिए पंजीकरण; 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें डिटेल

Fri, 03 Oct 2025 09:26 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 09:26 AM IST
सार

Govt Jobs 2025: 10वीं-आईटीआई और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 3 अक्तूबर को कुल 2,662 पदों पर दो भर्तियां शुरू होंगी। ये भर्तियां पुलिस विभाग और रेलवे में होंगी। दोनों भर्तियों से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
North Western Railway Apprentice 2025 and MPESB ASI Recruitment; Registration start from 3 Oct for 2662 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Sarkari Naukri 2025: 3 अक्तूबर, 2025 को पुलिस विभाग और रेलवे में कुल 2,662 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां बताई दो भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, रेलवे वाली भर्ती अप्रेंटिस पदों के लिए है। दोनों भर्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

North Western Railway Apprentice 2025: उत्तर-पश्चिम रेलवे में 2162 पदों पर भर्ती

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 10वीं पास और आईटीआई वालों के लिए अप्रेंटिस के 2,162 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होकर 2 नवम्बर 2025 को समाप्त होगी। आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट rrcjaipur.in पर उपलब्ध है। आवेदन की आयु 2 नवंबर, 2025 तक 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा, जिसमें दसवीं (मैट्रिक) के अंक (न्यूनतम 50%) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंक शामिल होंगे। यह भर्ती अजमेर, बीकनेर, जयपुर और जोधपुर के लिए की जाएगी।

विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Police Recruitment 2025: एएसआई के 500 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय), स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 500 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2025 तक चलेगी, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 22 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध होगी। भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, नीमच, रीवा, सागर, सतना और सीधी में किया जाएगा।

इस भर्ती में वेतनमान के अनुसार सूबेदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से लेकर 1,14,800 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जबकि एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) पद के लिए वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • सूबेदार : 36,200 - 1,14,800 रुपये
  • एएसआई : 19,500 - 62,000 रुपये
विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed